Connect with us

बलिया

पूर्व प्रधान पर पेड़ चोरी और धमकी का मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

कोर्ट के आदेश पर बांसडीहरोड पुलिस ने शुरू की जांच, सागौन के छह पेड़ काटने का आरोप

पूर्व प्रधान ने आरोपों को बताया निराधार, कहा- अपनी भूमि के पेड़ काटे थे

बांसडीहरोड (बलिया)। थाना क्षेत्र के इन्दौर गांव के पूर्व प्रधान बृजेश कुमार पांडेय के खिलाफ पेड़ चोरी और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर पीड़ित सुरेश चन्द पाण्डेय की शिकायत के आधार पर की है।

पीड़ित सुरेश चन्द पाण्डेय का आरोप है कि जनवरी 2025 में जब वह अपनी पत्नी के साथ जिले से बाहर गए थे, उसी दौरान पूर्व प्रधान ने उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर खेत में लगे छह सागौन के पेड़ कटवा लिए। पीड़ित के अनुसार, काटे गए पेड़ों की कीमत करीब तीन लाख रुपये थी और उनका उपयोग मकान निर्माण में किया गया।

आरोप है कि जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो पूर्व प्रधान ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत पहले स्थानीय पुलिस और पुलिस अधीक्षक से की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली।

Advertisement

अदालत के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा

न्यायालय के आदेश के बाद बांसडीहरोड पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व प्रधान ने आरोपों को बताया साजिश

वहीं पूर्व प्रधान बृजेश पांडेय ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने केवल अपनी निजी भूमि पर लगे पेड़ों को ही कटवाया था। विपक्षी द्वारा उन्हें फंसाने के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस जांच में स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page