भदोही
भाजपा गोपीगंज मंडल की बैठक में मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती
कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर दिए गए निर्देश
जिला उपाध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा- मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर की बैठकें नियमित रूप से होंगी आयोजित
गोपीगंज (भदोही)। भारतीय जनता पार्टी गोपीगंज मंडल की मासिक बैठक मंगलवार को एक विद्यालय परिसर में आयोजित हुई। बैठक के दौरान जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा राष्ट्रीय गीत के साथ किया।
बैठक शुरू होने से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता विजयपथ चौबे के चचेरे बड़े भाई अखिलेशपति चौबे के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
डॉ. मुखर्जी के योगदान को किया याद
मुख्य वक्ता कुंवर प्रमोद चंद्र मौर्य ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन और उनके राजनीतिक, सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए महत्वपूर्ण कार्य किए, जिन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
संगठन विस्तार पर दिया जोर
मुख्य अतिथि बृजेश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर प्रत्येक माह मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर की बैठकें व्यवस्थित रूप से आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी भी क्षेत्र में पहुंचकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
उन्होंने कहा कि बैठकों में संगठन की कार्ययोजना, आगामी कार्यक्रमों और नेतृत्व के निर्देशों पर चर्चा कर उन्हें धरातल पर लागू किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री राहुल चौबे ने किया।
इस अवसर पर वीरेंद्र शुक्ला, अभिनव पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, प्रवीण जायसवाल, राहुल चौबे, विजयपति चौबे, अमरलाल मौर्य, संतोष, लालसाहब, ज्ञानप्रकाश सिंह, मंजू सोनी, महेश विश्वकर्मा, पारस कनौजिया, राकेश कौशल, सुरेश कौशल, अजय पांडेय, विजयनाथ पांडेय, किशन गोंड, राजकुमार मोदनवाल, कमल मोदनवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
