Connect with us

गाजीपुर

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत चला जागरूकता अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

एंटी रोमियो टीम ने की चेकिंग

भीड़भाड़ और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की पैदल गश्त, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लोगों को किया जागरूक

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण अभियान ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ के तहत मंगलवार को जनपद गाजीपुर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर विशेष अभियान चलाया।

जनपद के सभी थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल ने पैदल गश्त कर लोगों को महिला सुरक्षा, सम्मान और कानून संबंधी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया।

Advertisement

इसके साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीम ने संवेदनशील स्थानों पर सघन भ्रमण और चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध एवं मनचलों पर नजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई।

पुलिस विभाग ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के तहत इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page