Connect with us

बलिया

तेलिया पोखरा अतिक्रमण पर डीएम सख्त, धारा-167 के तहत कार्रवाई के निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

सम्पूर्ण समाधान दिवस में उठा ऐतिहासिक पोखरे का मामला, वंदन योजना के तहत सौंदर्यीकरण का रास्ता साफ होने की उम्मीद

चितबड़ागांव (बलिया)। नगर पंचायत चितबड़ागांव के वार्ड संख्या-6 स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर एवं ऐतिहासिक तेलिया पोखरा पर हुए कथित अतिक्रमण का मामला सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रमुखता से उठाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने राजस्व विभाग की टीम को तत्काल मौके का निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक जलाशयों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को धारा-167 के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए तेलिया पोखरा को शीघ्र अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए, ताकि इसके सौंदर्यीकरण का कार्य बिना किसी बाधा के शुरू कराया जा सके।

बताया गया कि नगर पंचायत अध्यक्ष अमरजीत सिंह के प्रयासों से तेलिया पोखरा के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव वंदन योजना के तहत स्वीकृत हो चुका है। शासन से बजट मिलने के बाद कार्यदायी संस्था सीएनडीएस (CNDS) ने टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली है, लेकिन अतिक्रमण के कारण कार्य शुरू नहीं हो सका।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटने के बाद यह ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर अपने मूल स्वरूप में विकसित होगी तथा नगरवासियों को एक स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित सार्वजनिक स्थल उपलब्ध हो सकेगा। अब प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page