Connect with us

बलिया

अनियंत्रित क्रेटा कार ने बुजुर्ग सब्जी विक्रेता को रौंदा, गुस्साई भीड़ ने चालक को पीटा

Published

on

Loading...
Loading...

बरौली बाजार में हादसे के बाद वाहन में तोड़फोड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा

बलिया (भीमपुरा)। भीमपुरा थाना क्षेत्र के बरौली बाजार में मंगलवार रात एक अनियंत्रित क्रेटा कार ने सड़क किनारे सब्जी बेच रहे एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने चालक की पिटाई कर दी तथा कार में तोड़फोड़ भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

जानकारी के अनुसार, मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र निवासी अवधेश कुमार अपनी क्रेटा कार (UP32 RR 6268) से ससुराल रामपुर असडिया से भीमपुरा की ओर जा रहे थे। बरौली बाजार के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सब्जी बेच रहे 70 वर्षीय सुभाष मौर्य निवासी तिरनई मोहल्ला राय को अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी तेज थी कि सुभाष मौर्य गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने चालक अवधेश कुमार को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और कार में भी तोड़फोड़ कर दी।

सूचना मिलते ही भीमपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायल सब्जी विक्रेता और चालक दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। मामले की जांच की जा रही है और प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page