Connect with us

गाजीपुर

जर्जर सड़क पर जलभराव से ग्रामीण बेहाल, काली मंदिर जाने का रास्ता बना मुसीबत

Published

on

Loading...
Loading...

पियरी गांव में रामलीला मंच से मंदिर तक 300 मीटर सड़क बदहाल, शिकायतों के बाद भी नहीं हुई मरम्मत

बरसात में पानी के बीच से गुजरने को मजबूर ग्रामीण, जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग

नंदगंज (गाजीपुर)। देवकली ब्लॉक के पियरी गांव में जर्जर सड़क और जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रामलीला मंच से काली मंदिर तक जाने वाली करीब 300 मीटर लंबी सड़क बरसात के चलते पूरी तरह बदहाल हो गई है। सड़क पर पानी भर जाने से ग्रामीणों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। बारिश के बाद जगह-जगह गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। श्रद्धालुओं को काली मंदिर तक पहुंचने के लिए पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।

कई बार शिकायत, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क मरम्मत और जलनिकासी की समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

Advertisement

गांव निवासी राजेश सोनकर ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को आने-जाने में काफी कठिनाई होती है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए और जलभराव की समस्या दूर करने के लिए जलनिकासी की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि बरसात के दिनों में लोगों को राहत मिल सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page