गाजीपुर
ब्लॉक प्रमुख मारपीट मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, सैदपुर पुलिस की कार्रवाई
विशेष अभियान के तहत संजय यादव को पुलिस ने घर से दबोचा
विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज, न्यायालय में पेशी की कार्रवाई जारी
सैदपुर (गाजीपुर)। सैदपुर थाना पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख मारपीट प्रकरण में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त संजय यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया।
अभियुक्त पर मुकदमा संख्या 209/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज था और वह ब्लॉक प्रमुख मारपीट प्रकरण में वांछित चल रहा था।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।
