Connect with us

बलिया

विधायक निधि से हो रहे नाली निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Published

on

Loading...
Loading...

रामपुर भोज में घटिया सामग्री के इस्तेमाल से नाराज़गी, कार्य रोककर जांच की मांग

सफेद बालू और थर्ड क्लास ईंट के प्रयोग पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

बलिया। फेफना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर भोज में विधायक निधि से चल रहे नाली निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण में थर्ड क्लास ईंट और प्रतिबंधित सफेद बालू का उपयोग किया जा रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है।

ग्रामीणों के अनुसार, नाली की दीवारें इतनी कमजोर हैं कि हल्का दबाव पड़ते ही ईंटें उखड़ जा रही हैं। इससे कार्य की मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं।

गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर विरोध जताते हुए आरोप लगाया कि विकास कार्य के नाम पर धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कराकर निर्माण कार्य को मानक के अनुसार दोबारा कराने की मांग की है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page