Connect with us

भदोही

माँ शीतला के अलौकिक श्रृंगार के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Published

on

Loading...
Loading...

मंगला आरती से देर शाम तक चला दर्शन-पूजन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

साप्ताहिक मेले में दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु, मनौतियां पूरी होने पर चढ़ाया प्रसाद

औराई (भदोही)। विकास खंड औराई के डेरवा गांव स्थित गंगा तट पर विराजमान माँ शीतला का सोमवार को साप्ताहिक मेले के अवसर पर भव्य एवं अलौकिक श्रृंगार किया गया। रंग-बिरंगे सुगंधित पुष्पों से सुसज्जित माँ के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। मंगला आरती के साथ शुरू हुआ दर्शन-पूजन का क्रम देर शाम तक लगातार चलता रहा।

श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की

साप्ताहिक मेले के अवसर पर बघेल परिवार की ओर से माँ शीतला का विशेष पुष्प श्रृंगार कराया गया। दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के जयकारों से गुंजायमान रहा।

मनौती पूरी होने पर चढ़ाई कड़ाही, वितरित किया प्रसाद

स्थानीय लोगों के अनुसार गाँव के अधिकांश परिवार किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले माँ शीतला के दरबार में मत्था टेकते हैं। सोमवार के दिन यहाँ विशेष आस्था के चलते आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से की गई आराधना से माँ शीतला भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं।

Advertisement

मनौती पूरी होने पर श्रद्धालुओं ने कड़ाही चढ़ाकर प्रसाद तैयार किया, माँ को भोग अर्पित किया और बाद में श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर पुजारी राजीव पंडा, व्यवस्थापक ओम सिंह बघेल, आशीष सिंह, ऋषि बघेल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page