Connect with us

जौनपुर

चार पहिया वाहन की टक्कर में चाचा की मौत, भतीजा गंभीर रूप से घायल

Published

on

Loading...
Loading...

चंदवक क्षेत्र में सड़क हादसे से मचा कोहराम

जौनपुर (चंदवक)। थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकीपुर शीतला चौकिया निवासी 48 वर्षीय जिला सोनकर अपने 29 वर्षीय भतीजे नरेश सोनकर के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान मुढेना स्थित बड़ऊ बाबा मजार के पास सामने से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में चाचा की मौत, भतीजा घायल

टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जिला सोनकर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल नरेश सोनकर का उपचार जारी है।

वाहन व चालक पुलिस हिरासत में

हादसे के बाद पुलिस ने संबंधित वाहन और चालक को कब्जे में ले लिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page