Connect with us

जौनपुर

हाईवे किनारे झाड़ियों में युवती का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Published

on

Loading...
Loading...

काली पन्नी में लिपटा मिला शव, पहचान में जुटी पुलिस

मड़ियाहूं (जौनपुर)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह नेशनल हाईवे किनारे झाड़ियों में अज्ञात युवती का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव काली पन्नी में लिपटा हुआ था, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।

सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने झाड़ियों में संदिग्ध काली पन्नी देखी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पन्नी में मिला अज्ञात शव

सूचना पर पहुंची मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस ने पन्नी खोली तो उसमें लगभग 25 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में था और उसके दोनों हाथ व पैर गायब पाए गए।

घटनास्थल से एक काला लोअर और प्रिंटेड समीज भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

पहचान में जुटी पुलिस, CCTV खंगाले जा रहे

पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस का अनुमान है कि हत्या किसी अन्य स्थान पर करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जांच जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page