Connect with us

गाजीपुर

बिरनो टोल प्लाजा पर यातायात पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, 194 वाहनों का चालान

Published

on

Loading...
Loading...

ड्रंकन ड्राइविंग, प्रेशर हॉर्न, ब्लैक फिल्म और HSRP पर कार्रवाई; ₹3.58 लाख का जुर्माना वसूला गया

गाजीपुर। पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर तथा पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा के पर्यवेक्षण में बिरनो टोल प्लाजा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की गई।

यह अभियान अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्र, एआरटीओ गाजीपुर, क्षेत्राधिकारी यातायात, यातायात निरीक्षक बालेंद्र कुमार एवं थानाध्यक्ष बिरनो के नेतृत्व में गठित आठ टीमों द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया।

अभियान के दौरान ड्रंकन ड्राइविंग के मामले में 01 चालक को पकड़ा गया, जबकि 03 वाहनों पर प्रेशर हॉर्न के प्रयोग, 05 वाहनों पर HSRP/नंबर प्लेट उल्लंघन तथा 17 वाहनों पर ब्लैक फिल्म के उपयोग को लेकर चालान किया गया।

पुलिस के अनुसार कुल 194 वाहनों का चालान कर लगभग ₹3,58,500 का जुर्माना लगाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता बढ़ाना बताया गया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page