Connect with us

भदोही

पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए भदोही में निकली विशाल साइकिल रैली

Published

on

Loading...
Loading...

भदोही साइकिलिंग क्लब की पहल, ‘साइकिल चलाएं, बीमारियां दूर भगाएं’ का दिया संदेश

पर्यावरण योद्धा अताउल मुस्तफा अंसारी की अगुवाई में निकली यात्रा, युवाओं ने लिया स्वस्थ और प्रदूषण मुक्त समाज का संकल्प

भदोही। पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन के संकल्प के साथ भदोही साइकिलिंग क्लब ने रविवार को विशाल साइकिल यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया। यात्रा की अगुवाई पर्यावरण योद्धा ‘साइकिल मैन भदोही’ अताउल मुस्तफा अंसारी ने की।

यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बड़ा चौराहा से हुआ। साइकिल सवारों का कारवां लाई बाजार, पड़ाव होते हुए गेराई स्थित न्यू माखन भोग प्रतिष्ठान पहुंचा, जहां संचालक अशोक कुमार उमरवैश्य और कन्हैया लाल उमरवैश्य ने क्लब के सदस्यों का स्वागत किया।

इस अवसर पर अशोक कुमार ने कहा कि ब्रह्म मुहूर्त में उठकर योग और व्यायाम करने से व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक शक्ति प्राप्त होती है, जिससे पूरे दिन ऊर्जा और सकारात्मकता बनी रहती है। वहीं कन्हैया लाल ने कहा कि साइकिल चलाना गंभीर बीमारियों से बचाने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Advertisement

इसके बाद यात्रा गेराई से कौलापुर, चकपरौना, गहरपुर, पावर हाउस, कठौता, जोगिनाका, बड़ा चौराहा और शहीद तिराहा होते हुए कांजी हाउस पहुंचकर संपन्न हुई।

पूरी यात्रा के दौरान ‘साइकिल चलाएं, ईंधन बचाएं’, ‘पौधा लगाओ, पर्यावरण बचाओ’ और ‘करो योग, रहो निरोग’ के नारे गूंजते रहे। प्रतिभागियों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के साथ प्रदेश को स्वस्थ और प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

इस अभियान में प्रवीण श्रीवास्तव, युवराज उमरवैश्य, रमेश यादव प्रधान, मुश्ताक अंसारी, बनारसी बिंद, प्रमोद मौर्या सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page