बलिया
लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जनसशक्तिकरण की पत्रकारिता जरूरी : शीतल प्रसाद सिंह
पूर्व मंत्री पं. काशीनाथ मिश्रा की जयंती पर आयोजित व्याख्यानमाला में लोकतंत्र और समाजवाद पर हुई चर्चा
बलिया। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री पंडित काशीनाथ मिश्रा की जयंती के अवसर पर टाउन हॉल स्थित बापू भवन सभागार में “समाजवाद की प्रासंगिकता और लोकतंत्र की चुनौतियां” विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने लोकतंत्र, समाजवाद और पत्रकारिता की वर्तमान भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।
पत्रकारिता का उद्देश्य जनसशक्तिकरण होना चाहिए
मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार शीतल प्रसाद सिंह ने कहा कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य जनसशक्तिकरण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता का एक बड़ा हिस्सा सरकार को सशक्त करने पर अधिक केंद्रित दिखाई देता है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में लगातार आ रही गिरावट स्वस्थ लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए स्वतंत्र एवं जनोन्मुख पत्रकारिता की आवश्यकता है।
समाजवाद और लोकतंत्र पर हुई विचार-विमर्श
व्याख्यानमाला में वक्ताओं ने समाजवाद की वर्तमान समय में प्रासंगिकता, लोकतंत्र के समक्ष मौजूद चुनौतियों तथा सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की।
बड़ी संख्या में गणमान्य लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजधारी, पूर्व विधायक सुधीर राय, शिवशरण तिवारी, सच्चिदानंद तिवारी, राजीव उपाध्याय, अवध बिहारी चौबे, द्विजेंद्र कुमार मिश्रा, अनिल सिंह, कमलेश सिंह, रामजी गुप्ता, सियाराम यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने की, जबकि संचालन संतोष चौबे ने किया।
