Connect with us

वाराणसी

​लहुराबीर में बन रहे कॉमर्शियल मार्केट कॉम्प्लेक्स का नगर आयुक्त ने लिया जायजा

Published

on

Loading...
Loading...

​वाराणसी। नगर निगम की महत्वपूर्ण ‘बांड परियोजना’ के तहत लहुराबीर में बन रहे बहुप्रतीक्षित वाणिज्यिक मार्केट कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। गुरुवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने निर्माण स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। ​निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा (डेडलाइन) की समीक्षा की।

Loading...

उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को मानक के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय रहते पूरा किया जाए। इस कॉम्प्लेक्स के निर्माण से क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य में आ रही किसी भी प्रकार की तकनीकी बाधाओं को तत्काल दूर करने के भी निर्देश दिए, ताकि परियोजना का लाभ जल्द से जल्द आमजन को मिल सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page