Connect with us

शिक्षा

MGKVP : लापरवाही से छात्रों के रिजल्ट में देरी, 80 कॉलेजों को नोटिस जारी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ प्रशासन ने संबद्ध 80 ऐसे कॉलेजों को पत्र जारी किया है, जिन्होंने अब तक छात्रों के अंक पोर्टल पर अपलोड नहीं किए हैं। पांच जनपदों के करीब 80 कॉलेजों की इस लापरवाही के चलते पांच हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के रिजल्ट में देरी हो रही है। इन कॉलेजों ने अभी तक अपने यहां के छात्र-छात्राओं के प्रैक्टिकल, इंटरनल और स्किल डेवलपमेंट परीक्षाओं के अंक न तो भेजे हैं और न ही पोर्टल पर अपलोड किए हैं।

इनमें वाराणसी, चंदौली, भदोही, मीरजापुर और सोनभद्र जनपद के कॉलेज शामिल हैं। विद्यापीठ प्रशासन की ओर से भेजे गए पत्र में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि दो दिन के भीतर हर हाल में छात्रों के अंक पोर्टल पर अपडेट किए जाएं।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का दीक्षांत समारोह 28 जुलाई को प्रस्तावित है। यदि विषम सेमेस्टर के परिणाम समय से घोषित नहीं हुए तो इसका प्रभाव सम सेमेस्टर पर भी पड़ना तय माना जा रहा है। इसका सीधा असर छात्र-छात्राओं पर पड़ेगा, क्योंकि अंतिम परिणाम जारी न होने की स्थिति में संबंधित कॉलेजों के मेधावी छात्र मेडल की दौड़ से बाहर हो सकते हैं।

ऐसी स्थिति को देखते हुए संबंधित कॉलेजों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि दो दिन के भीतर छात्रों के अंक पोर्टल पर अपलोड करें और उसकी हार्ड कॉपी परीक्षा गोपनीय विभाग में जमा कराएं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page