Connect with us

वाराणसी

विश्व माहवारी दिवस : नागेपुर में बालिकाओं ने निकाली जागरूकता रैली

Published

on

Loading...
Loading...

SBI ने लड़कियों और महिलाओं में बांटे 500 सेनेटरी पैड

मिर्जामुराद (वाराणसी)। विश्व माहवारी दिवस की पूर्व संध्या पर लोक समिति, आशा ट्रस्ट एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में बुधवार को मासिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों लड़कियों और महिलाओं ने लोक समिति आश्रम से पंचायत भवन तक माहवारी जागरूकता रैली निकाली और लोगों से महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की अपील की।रैली में शामिल महिलाएं और किशोरियां “माहवारी पर चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ जीवन से नाता जोड़ो”, “मां बनने पर गर्व है, फिर माहवारी पर क्यों शर्म है” तथा “पीरियड का खून नहीं, तुम्हारी सोच गंदी है” जैसे नारे लगा रही थीं। सभी प्रतिभागियों के हाथों में माहवारी स्वच्छता संबंधी संदेश लिखे पोस्टर थे।

इस दौरान लोक समिति आश्रम नागेपुर में माहवारी स्वच्छता कार्यशाला का आयोजन भी किया गया, जिसमें माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों और सामाजिक संकोच को दूर करने पर चर्चा हुई। लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर ने कहा कि माहवारी महिलाओं के शरीर की एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। इसे अपवित्रता से जोड़ना और महिलाओं व किशोरियों को धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों से दूर रखना समाज की पुरानी सोच है, जिसे बदलने की आवश्यकता है

कार्यक्रम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, शाखा राजातालाब की ओर से लड़कियों और महिलाओं के बीच 500 सेनेटरी पैड वितरित किए गए। वहीं डाबर कंपनी की ओर से ग्लूकोज एवं फेसवॉश वितरित कर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।किशोरी संगठन की संयोजिका सोनी ने बताया कि आराजी लाइन एवं सेवापुरी ब्लॉक के लगभग 70 गांवों में माहवारी स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

रैली का नेतृत्व सोनी ने किया, संचालन अनीता ने तथा धन्यवाद ज्ञापन आशा राय ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनीता, मनीषा, ज्योति, विद्या, सीमा, मैनबानो, शमाबानो, विमला, राजकुमारी, मंजिता, मधुबाला, बेबी, आरती, खुशबू, चन्द्रकला सहित अनेक महिलाएं एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page