Connect with us

वाराणसी

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर उछाल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। महंगाई के बीच सोमवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई। पेट्रोल 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। पिछले दो सप्ताह के भीतर यह चौथी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। इस बढ़ोतरी का असर घरेलू बजट और परिवहन खर्च पर पड़ना तय माना जा रहा है।

बढ़ी हुई कीमतों के बाद दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में 102.12 रुपये, कोलकाता में 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये, नोएडा में 101.9 रुपये, बेंगलुरु में 110.6 रुपये, भुवनेश्वर में 108.8 रुपये, चंडीगढ़ में 101.5 रुपये, जयपुर में 113.4 रुपये, लखनऊ में 101.9 रुपये, वाराणसी में 99.94 रुपये और पटना में 113.5 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है।

वहीं, डीजल की कीमत नई दिल्ली में 95.2 रुपये, कोलकाता में 99.8 रुपये, मुंबई में 97.8 रुपये, चेन्नई में 99.6 रुपये, गुड़गांव में 95.4 रुपये, नोएडा में 95.4 रुपये, बेंगलुरु में 98.5 रुपये, भुवनेश्वर में 100.6 रुपये, चंडीगढ़ में 89.5 रुपये, हैदराबाद में 103.8 रुपये, जयपुर में 98.4 रुपये, लखनऊ में 95.4 रुपये और पटना में 99.5 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

इससे पहले शनिवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। उस दिन पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। साथ ही दिल्ली में सीएनजी की कीमत में 1 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि कर इसे 81.09 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया गया था।

ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे वैश्विक परिस्थितियों को प्रमुख कारण माना जा रहा है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव के दौरान ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण किए जाने से वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हुई है। होर्मुज स्ट्रेट में लगाए गए प्रतिबंधों के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है।

Advertisement

हालांकि बीते कई सप्ताह तक कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद भारत की तेल विपणन कंपनियां पुराने दामों पर पेट्रोल और डीजल बेच रही थीं, लेकिन पिछले दो सप्ताह से लगातार कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

अनुमान के मुताबिक इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) को प्रतिदिन सामूहिक रूप से 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान उठाना पड़ रहा था। इसी वजह से कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page