Connect with us

वाराणसी

तुलसीपुर और दानियालपुर में पेयजल परियोजनाओं की शुरुआत, नए नलकूप से मिलेगी राहत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। नगर निगम क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने तुलसीपुर वार्ड स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नए नलकूप निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।

इस परियोजना पर 65.67 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।इसके साथ ही दानियालपुर वार्ड संख्या-37 के चौहान बस्ती और रूप्पनपुर क्षेत्र में 126.80 लाख रुपये की लागत से मिनी नलकूप तथा 3112 मीटर लंबी एचडीपीई पाइप लाइन बिछाने के कार्य का भी शिलान्यास किया गया।

नगर निगम के अनुसार इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद आसपास के इलाकों में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से नगर निगम क्षेत्र में जनहित से जुड़े विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है और इसी उद्देश्य से विभिन्न वार्डों में योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

महापौर ने कहा कि शहर के सभी वार्डों का समान रूप से विकास कराना नगर निगम का लक्ष्य है तथा आगे भी जनसुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारा जाता रहेगा।कार्यक्रम में पार्षद सिंधु सोनकर, अतुल पांडेय, कौशल्या, श्याम आसरे मौर्य, प्रवीण राय, विवेक कुशवाहा, पून्नू लाल, अजय बिंद, भाजपा मंडल अध्यक्ष तथा पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page