Connect with us

वाराणसी

ATM पर मदद के बहाने ठगी, खाते से उड़ाए रुपये

Published

on

Loading...
Loading...

भेलूपुर थाना क्षेत्र में ATM कार्ड की अदला-बदली कर बैंक खाते से रुपये निकालने का मामला सामने आया है। शिवाला निवासी बामदेव तिवारी के डेबिट कार्ड को बदलकर साइबर जालसाजों ने उनके खाते से 44 हजार रुपये निकाल लिए।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।बामदेव तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 मई को वह सुंदरपुर सब्जी मंडी के पास स्थित SBI ATM से पैसे निकालने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने मदद करने के बहाने उनका डेबिट कार्ड बदल लिया।

उस समय उन्हें इसकी जानकारी नहीं हो सकी।पीड़ित के मुताबिक, ATM से निकलने के कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से रुपये निकाले जाने के लगातार संदेश आने लगे। मैसेज देखने के बाद उन्हें ठगी की जानकारी हुई। जांच करने पर पता चला कि उनके खाते से कुल 44 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार यह रकम कोलकाता स्थित किसी एटीएम से निकाली गई।

घटना के बाद बामदेव तिवारी ने तत्काल बैंक से संपर्क कर अपना कार्ड ब्लॉक कराया और फिर भेलूपुर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित का कहना है कि एटीएम केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी की कमी के चलते ऐसे गिरोह सक्रिय हैं और लोगों को आसानी से निशाना बना रहे हैं।स्थानीय लोगों ने भी एटीएम केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और संदिग्ध लोगों पर नजर रखने की मांग की है।

लगातार सामने आ रही साइबर ठगी और एटीएम फ्रॉड की घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है।इस मामले में भेलूपुर थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और बैंक संबंधी जानकारी के आधार पर जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page