Connect with us

वाराणसी

कोचिंग से घर लौट रहे छात्र पर हमला, अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहे एक छात्र के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित छात्र की मां की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और लोगों में नाराजगी का माहौल है।बालाजी नगर कॉलोनी निवासी सीमा जायसवाल ने लंका थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनका बेटा सक्षम जायसवाल 15 मई की शाम कोचिंग से पढ़कर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया।तहरीर के मुताबिक दोनों युवकों ने छात्र के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और कुछ ही देर में मारपीट करने लगे।

आरोप है कि युवकों ने सक्षम को बेरहमी से पीटा, जिससे वह घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से छात्र किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।घटना के बाद परिवार में भय और चिंता का माहौल है।

परिजनों का कहना है कि छात्र कोचिंग से सीधे घर लौट रहा था, ऐसे में बीच रास्ते इस तरह की वारदात से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी इलाके में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

लंका थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page