Connect with us

वाराणसी

प्राथमिक विद्यालय में सेंधमारी, साउंड सिस्टम और सीसीटीवी उपकरण चोरी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा स्थित प्राथमिक विद्यालय पिंडरा प्रथम में बीती रात चोरों ने सेंधमारी कर विद्यालय के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी शनिवार सुबह उस समय हुई जब विद्यालय का ताला टूटा और सामान गायब मिला।

मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने पहले विद्यालय के कार्यालय का ताला तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और विद्यालय का साउंड सिस्टम व सीसीटीवी मॉनिटर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया।

चोरों ने आंगनबाड़ी कक्ष का ताला भी तोड़ा, हालांकि वहां से कोई सामान नहीं ले जा सके। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि उन्हें शनिवार की सुबह करीब 7 बजे विद्यालय पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई।

घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को दी गई, जिसके बाद करीब 7:40 बजे पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए साक्ष्य एकत्र किए। प्रधानाध्यापक द्वारा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

फूलपुर इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के निर्देश दिए गए हैं। घटना के बाद विद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page