Connect with us

चन्दौली

पुलिस पर फायरिंग करने वाला हिस्ट्रीशीटर पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जनपद में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बलुआ थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार तड़के सघन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की गई, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में एक अभ्यस्त शातिर हिस्ट्रीशीटर चोर घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना के संबंध में पुलिस के अनुसार 02 मई 2026 को थाना बलुआ पुलिस राधे की मड़ई ग्राम सोनहुला के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भूपौली से मथेला की ओर नहर मार्ग से एक ट्रैक्टर-ट्राली तथा एक अन्य ट्रैक्टर आ रहा है, जो चोरी का हो सकता है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहनों को रोकने का प्रयास किया। टार्च की रोशनी में रुकने का इशारा करने पर आगे चल रहे ट्रैक्टर के चालक ने गाली-गलौज करते हुए ट्रैक्टर को पुलिस टीम पर चढ़ाने की कोशिश की और जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ नियंत्रित फायरिंग की, जिसमें एक अभियुक्त के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया।

Loading...

घायल अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लेकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मृत्युंजय कुशवाहा पुत्र नरसिंह कुशवाहा निवासी तरांव थाना रामपुर मझवाँ गाजीपुर, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। उसके कब्जे से चोरी के दो ट्रैक्टर, एक ट्रॉली, एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिन्दा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न थानों में लगभग दो दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट तथा गैंगेस्टर एक्ट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अनन्त भार्गव, चौकी प्रभारी अमित सिंह, उपनिरीक्षक जमीलुद्दीन खान, उपनिरीक्षक जितेन्द्र बहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल जलभरत और कांस्टेबल रमेश चौहान शामिल रहे। डिप्टी एसपी कृष्ण मुरारी शर्मा ने पुलिस अधिकारियों की इस बहादुरी पर उनकी पीठ थपथपाई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page