Connect with us

मनोरंजन

‘मेरे सामने वाली खिड़की में’ का अनसुना सैड वर्जन आया सामने, भावुक हुए फैंस

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दिग्गज गायक किशोर कुमार को दुनिया छोड़े करीब 39 साल बीत चुके हैं, लेकिन उनकी आवाज आज भी श्रोताओं के दिलों में जिंदा है। अपने शानदार करियर में उन्होंने कई यादगार गीत गाए, जिनमें से एक ऐसा गीत भी है जो अब तक आधिकारिक रूप से रिलीज नहीं हो सका।

बताया जाता है कि साल 1968 में आई फिल्म पड़ोसन के लोकप्रिय गीत “मेरे सामने वाली खिड़की में” का एक सैड वर्जन भी रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन फिल्ममेकर्स ने उसे कभी रिलीज नहीं किया। अब 58 साल बाद इस अनरिलीज वर्जन की कॉपी इंटरनेट पर सामने आई है, जिसने एक बार फिर किशोर कुमार के प्रशंसकों को भावुक कर दिया है।

‘क्रेजी फॉर किशोर कुमार’ नामक फेसबुक पेज पर इस गीत का सैड वर्जन साझा किया गया है। किशोर कुमार की आवाज में यह अनसुना रूप सुनने वालों को गहरी भावनाओं से भर देता है। इसकी सादगी और दर्दभरी प्रस्तुति श्रोताओं के दिल को छू लेती है।

फिल्म पड़ोसन में सुनील दत्त, महमूद और सायरा बानो के साथ किशोर कुमार भी अहम भूमिका में नजर आए थे। उन्होंने अपनी गायिकी के साथ-साथ अभिनय से भी दर्शकों का दिल जीता था।

फिल्म में उनका निभाया गया विद्यापति गुरुजी का किरदार आज भी याद किया जाता है।यही वजह है कि पड़ोसन में किशोर कुमार की मौजूदगी और उनका संगीत आज भी उतना ही खास माना जाता है, जितना रिलीज के समय था।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page