Connect with us

वाराणसी

आत्मघाती पोस्ट के बाद लापता निखिल राय का शव गंगा से बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र के करौंदी इलाके से लापता युवक निखिल राय उर्फ निशु का शव बुधवार को रविदास घाट पर गंगा नदी में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक ने सोमवार सुबह लगभग 10:21 बजे सोशल मीडिया पर एक भावुक और आत्मघाती संदेश पोस्ट किया था। इसके बाद वह घर से निकला और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और उसकी तलाश शुरू की।

स्टेटस में युवक ने डॉक्टरों और दवाइयों से परेशान होने की बात लिखते हुए “गंगा मां” का उल्लेख किया था, जिससे परिजनों को अनहोनी की आशंका पहले ही हो गई थी। लगातार खोजबीन के बावजूद दो दिन बाद रविदास घाट के पास उसका शव मिलने से परिवार सदमे में आ गया।

परिजनों के अनुसार, निखिल राय घर से अपनी स्प्लेंडर बाइक (नंबर: UP65FV2316) लेकर निकला था। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी, जो शव मिलने के बाद समाप्त हुई।

बताया जा रहा है कि निखिल के पिता का निधन हो चुका है और परिवार की जिम्मेदारी उसकी मां पर थी। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि निखिल पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page