Connect with us

वाराणसी

मैरिज लॉन से दुल्हन का लाखों रुपए का आभूषण चोरी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के छतेरी गांव स्थित कृष्णा मैरिज लॉन में बीते शनिवार की मध्यरात्रि एक विवाह समारोह के दौरान दुल्हन के कमरे से लाखों रुपये के आभूषण चोरी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और लॉन में काम कर रहे आधा दर्जन वेटरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मिर्जामुराद थाना अंतर्गत कछवारोड चौकी के छतेरी गांव के उक्त मैरिज लॉन में चित्रसेनपुर निवासी राजेश सोनकर की दो बेटियों की शादी थी। बारात आने के बाद जयमाल की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान दोनों दुल्हनें कमरे से स्टेज पर चली गईं। आरोप है कि मौका पाकर पहले से घात लगाए चोर दुल्हन के कमरे में घुस गए और बैग में रखे जेवरात लेकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी तब हुई जब राजेश की बहन तीजा कमरे में पहुंचीं। उन्होंने देखा कि बैग खुला पड़ा है और उसमें रखे आभूषण गायब हैं। जबकि अन्य सामान कमरे में बिखरा पड़ा था। इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और लॉन में कार्यरत आधा दर्जन वेटरों को पकड़कर थाने ले गई। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

पीड़ित पक्ष के अनुसार, चोरी गए सामान में दो सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी, दो जोड़ी सोने के झुमके, एक सोने की नथुनी सुमित लख रुपए के चांदी के आभूषण और कुछ नकदी शामिल है, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय का कहना है कि फुलवरिया वाराणसी निवासिनी सीसी कैमरे में कैद एक युवक-युवती वेटर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं। जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page