Connect with us

वाराणसी

वैवाहिक कार्यक्रम में बवाल, पांच पर केस दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के छितौनी गांव में एक शादी समारोह के दौरान देर रात डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान आरोपियों ने मारपीट करने के साथ-साथ पीड़ित की कार का शीशा भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रामचंद्र विश्वकर्मा के यहां बारात आई हुई थी। समारोह में देर रात डीजे बजने को लेकर कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई, जो जल्द ही मारपीट में तब्दील हो गई। घटना के बाद पीड़ित अमरनाथ विश्वकर्मा ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है।

Loading...

पीड़ित की तहरीर के मुताबिक, छितौनी के रहने वाले रोहित गौड़, आदिल, वारिस, मलिक और समीर ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की और उनकी कार का शीशा तोड़ दिया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। थाना प्रभारी दिगम्बर उपाध्याय के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page