Connect with us

वाराणसी

रिटायर्ड कृषि अधिकारी के घर लाखों की चोरी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के चितईपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर स्थित प्रज्ञानगर कॉलोनी में सेवानिवृत्त कृषि संयुक्त निदेशक डॉ. प्रदीप सिंह के घर से लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। डॉ. प्रदीप सिंह, जो प्रयागराज से ज्वाइंट डायरेक्टर एग्रीकल्चर पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, 18 अप्रैल को अपनी पत्नी कमलेश के साथ पटना गए थे, जहां उनके परिवार में एक कार्यक्रम था। इस दौरान उनका घर बंद पड़ा था।

बीते 19 अप्रैल की सुबह लगभग 11 बजे उनके ड्राइवर सुनील कुमार यादव रोज की तरह घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर उसने देखा कि कमरे की आलमारी टूटी हुई है और सामान बिखरा पड़ा है। उसने तत्काल डॉ. प्रदीप सिंह को फोन कर घटना की जानकारी दी और पुलिस को भी सूचित किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद लौट गई।

Loading...

घटना की जानकारी मिलने पर एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उसी दिन शाम को जब डॉ. प्रदीप सिंह अपनी पत्नी के साथ लौटे तो उन्होंने पाया कि घर से सोने के हार सेट, चार लेडीज अंगूठियां, दो जेंट्स अंगूठियां, एक लंबी चेन, एक सामान्य चेन, चांदी के 15 सिक्के तथा लगभग साढ़े तीन सौ ग्राम चांदी के आभूषण गायब हैं। उनके अनुसार चोरी में करीब 45 ग्राम से अधिक सोना, चांदी के आभूषण और 30 हजार रुपये नकद शामिल हैं, जिससे लगभग आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

इस संबंध में डॉ. प्रदीप सिंह ने तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र में पूर्व में भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page