Connect with us

वाराणसी

फीस लूट पर फूटा अभिभावकों का गुस्सा, डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन

Published

on

Loading...
Loading...

NCERT किताबें अनिवार्य और 25% गरीब बच्चों का मुफ्त दाखिला को लेकर अभिभावकों ने उठाई मांग

वाराणसी। जवाहर नगर में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का विषय वाराणसी के निजी स्कूलों द्वारा फीस, किताब, स्टेशनरी , ड्रेस एव अन्य गतिविधियों के नाम पर इतना शुल्क लिया जा रहा है जिससे विद्यार्थी और अभिभावक दोनों त्रस्त एव पीडित है। ऐसी स्थिति में काशी के अभिभावकों की लड़ाई लड़ने के लिए काशी अभिभावक संघ का गठन किया गया और यह तय हुआ है 15 अप्रैल बुधवार को जिलाधिकारी, वाराणसी से मिलकर एक ज्ञापन दिया जाए जिसमे प्रमुख मांग यह होगा कि सभी निजी स्कूल अपने फीस का विवरण अपने बेबसाइट पर डाले। दूसरा- रिएडमिशन की फीस को वापस कर उनके मासिक शुल्क में समाहित(एडजस्ट) करने का आदेश हो।

Loading...

तीसरा- एनसीईआरटी (NCERT) की पाठ्य पुस्तक अनिवार्य हो और चौथा- 25 प्रतिशत गरीब बच्चो का दाखिला सुनिश्चित हो साथ ही उनसे किसी भी प्रकार का शुल्क न लिया जाए।

इस बैठक में डॉ शम्मी कुमार सिह (अधिवक्ता), अभिषेक श्रीवास्तव गोलू (महानगर मंत्री हिन्दू युवा वाहिनी वाराणसी) राजेश सिह , काशी सिह, जितेंद्र सिंह, देवेंद्र पांडेय, राहुल नागवानी, अंकित सेठ , गणेश रावत मौजूद रहे। संचालन एव धन्यवाद ज्ञापन राजेश सिंह राजपुत ने किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page