Connect with us

वाराणसी

जय हिंद राष्ट्रीय पत्रकार संगठन की वाराणसी इकाई का गठन

Published

on

Loading...
Loading...

पत्रकारों के अधिकारों की लड़ाई को मिला मजबूत नेतृत्व

वाराणसी। देश प्रदेश एवं जिले के अंदर बहुत तेजी से अपने कार्यों के लिए तथा पत्रकारों के हित में लड़ाई लड़ने के लिए बना संगठन जय हिंद राष्ट्रीय पत्रकार संगठन की वाराणसी इकाई का गठन आज संगठन के कार्यालय पर किया गया। पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह शक्ति ने जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडे, महामंत्री हरी कृष्ण श्रीवास्तव, जिला संगठन मंत्री प्रदीप कनौजिया, जिला उपाध्यक्ष उत्पल बनर्जी दादा, जिला मंत्री पंकज श्रीवास्तव, अजय कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक दुबे, कोषाध्यक्ष संदीप सेठ को निर्वाचित किया। उन्होंने निर्वाचित सदस्यों को मिले हुए पद पर निष्ठा पूर्वक कार्य करने के लिए की शपथ दिलाई।

Loading...

इस मौके पर संस्था के संस्थापक आशुतोष कुमार, सुमित जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार अजीत नारायण सिंह, प्रदेश महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक रामाश्रय सिंह, अवनीश कुमार सहित सर्जनों की संख्या में पत्रकार बंधु मौके पर उपस्थित थे। आज लगभग दर्जनों की संख्या में वाराणसी के पत्रकारों ने संस्था की सदस्यता को प्राप्त किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page