Connect with us

गाजीपुर

मंगई नदी पर निर्माणाधीन पुल का भव्य उद्घाटन, जनसहयोग से बना विकास का सेतु

Published

on

Loading...
Loading...

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यक्रम बना जनउत्सव

गाजीपुर (जयदेश)। जनपद के मंगई नदी पर निर्माणाधीन पुल के शुभ उद्घाटन अवसर पर एक भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने इसे जनउत्सव का रूप दे दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रयागराज हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मदाबाद ब्लॉक के पूर्व प्रमुख रामकृत यादव ने की, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी समाजसेवी रमाकांत यादव एवं कालिका यादव (मांझी) ने निभाई।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, यादव महासभा एवं पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक विकास महासंघ गाजीपुर के जिलाध्यक्ष सुजीत ‘साइकिल’, कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामज्ञान सिंह यादव, समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव पुनीता सिंह ‘खुशबू’, ब्लॉक प्रमुख सच्चे लाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, सपा नेता मदन यादव, जिलापंचायत सदस्य पारस यादव, कैप्टन सुब्बा यादव, सपा नेता राजकुमार पांडेय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि यह सेतु केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि जनसंकल्प, सहयोग और सामूहिक प्रयास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जब समाज एकजुट होता है तो असंभव भी संभव हो जाता है। ऐसे जनहित के कार्यों में शासन-प्रशासन को सहयोगी भूमिका निभानी चाहिए, ताकि विकास कार्य बाधित न हों। उन्होंने इस सेतु को क्षेत्र के विकास, रोजगार और सामाजिक समरसता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया और कहा कि इस ऐतिहासिक कार्य का हिस्सा बनना उनके लिए गौरव की बात है।

यादव महासभा गाजीपुर के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ‘साइकिल’ ने कहा कि यह पुल केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि किसानों, मजदूरों और आम जनता के सपनों का द्वार है। यह समाज की एकजुटता, परिश्रम और त्याग का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।

कार्यक्रम में आसपास के हजारों ग्रामवासियों ने भी भागीदारी की। उपस्थित प्रमुख लोगों में दरशु राम (प्रधान), रामवदन यादव, प्रमोद यादव (प्रधान), बृजेश यादव (प्रधान), मुन्ना अड़ार, बिहारी यादव, राजेन्द्र कुमार (पूर्व सैनिक), लालबहादुर राजभर, विवेक राजभर, सच्चिता सिंह, रामकेर यादव, सौखी यादव, रमेश यादव (प्रधानाचार्य), आलम खां, मधुप (प्रधान), पप्पू बिंद, शमशेर खां, चन्द्रिका यादव, कैप्टन अखिलेश यादव, रामाधार राम, अनिरुद्ध सिंह, बृजलाल यादव (प्रधान संघ अध्यक्ष), गोपाल (प्रधान), शिवप्रसाद यादव, विद्यापति यादव, जयप्रकाश (प्रधान), अश्वनी राय (प्रधान), राजेश यादव, पिन्टू यादव, रामदश गुप्ता, विश्वनाथ तिवारी, अंकित सिंह, शिवशंकर यादव, दयाशंकर गायक, शिवकुमार गायक, रामराज यादव (पूर्व प्रधान), विजयशंकर मास्टर, महबूब कुरैशी, रामू यादव, सुखराम मास्टर, सूरजन राम, संतोष (प्रधान), शर्मा प्रधान (गौसपुर), रामविलास, सत्यप्रकाश यादव, नन्दू यादव, हरिशचन्द्र प्रधान, बलिराम पटेल, गोवर्धन यादव, जयराम (प्रधान), विजाधर यादव, ओमप्रकाश कुशवाहा, रामनरायन सिंह (फौजी), मुन्ना सिंह, फकीर राम, लक्ष्मण राम, अमर यादव, दीपू पाठक, जयप्रकाश पंडित, जयराम खरवार, नरेश राजभर, धनंजय त्रिपाठी एवं गोरेलाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page