Connect with us

सियासत

निषाद पार्टी के आईटी सेल प्रदेश सचिव ने छोड़ा पद, आजाद समाज पार्टी में हुए शामिल

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीरनगर। शनिवार को मेहदावल क्षेत्र के बढ़या ठाठर स्थित खैरा देवी मंदिर परिसर में भाईचारा सम्मेलन का आयोजन मनीष निषाद के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के दौरान निषाद पार्टी (निर्बल भारतीय शोषित हमारा आम दल) के आईटी सेल के प्रदेश सचिव ने अपना पद छोड़कर आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Loading...

निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष राम अनुज फौजी ने बहुजन विचारधारा से अवगत कराते हुए मनीष निषाद को पार्टी की सदस्यता दिलाई।इस अवसर पर अवनीश निगम (प्रदेश संगठन मंत्री), अजय गौतम सुल्तान (जिलाप्रभारी), अमरेन्द्र पटेल (मंडल महासचिव युवा मोर्चा), सूरज एव (जिला महामंत्री), सरफराज अंसारी (विधानसभा अध्यक्ष), सद्दाम हुसैन, रामधनी निषाद, समसे आलम, दिवाकर राव, संतोष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page