Connect with us

वाराणसी

वाराणसी से लखनऊ के बीच संकरे बाजारों में बनेंगे फ्लाईओवर, सर्वे इसी माह शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। वाराणसी से लखनऊ तक का सफर जल्द ही सुगम होने की उम्मीद है। करीब 300 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर स्थित संकरे बाजारों में लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने फ्लाईओवर और बाईपास निर्माण की योजना तैयार की है। इसके तहत आवश्यकतानुसार सर्वे कराया जाएगा, जिसकी शुरुआत इसी महीने होगी।

एनएचएआई द्वारा निर्मित एनएच-56 वाराणसी से सुल्तानपुर होते हुए लखनऊ तक जाता है और यह पूरी तरह फोरलेन मार्ग है। इसके बावजूद रास्ते में पड़ने वाले बाजारों में अत्यधिक भीड़ के कारण वाहनों की रफ्तार प्रभावित होती है, जिससे चार से पांच घंटे का सफर कई बार एक से डेढ़ घंटे तक बढ़ जाता है।

इस समस्या के समाधान के लिए एनएचएआई ने बाजारों का सर्वे कराने का निर्णय लिया है। सर्वे की जिम्मेदारी ध्रुव कंसल्टेंसी को सौंपी गई है और सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। कंपनी इसी माह सर्वे कार्य शुरू करेगी, जिसके आधार पर जहां आवश्यकता होगी वहां फ्लाईओवर या बाईपास का निर्माण किया जाएगा।

वाराणसी से लखनऊ के बीच कुल 11 प्रमुख बाजार ऐसे हैं जहां दिनभर भीड़ बनी रहती है और अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इनमें वाराणसी के काजीसराय और बाबतपुर, जौनपुर के जलालपुर और सिरकोनी, सुल्तानपुर के पयागीपुर, कामतागंज, उतेलवां और कमरौली, अमेठी का इन्हौना तथा लखनऊ के हैदरगढ़ और गोसाईंगंज बाजार शामिल हैं।

इन बाजारों में लगने वाले जाम के कारण यात्रियों को लंबे समय तक परेशानी झेलनी पड़ती है। एनएचएआई की इस पहल से इन समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page