Connect with us

वाराणसी

कैंट पुलिस ने हटाया अतिक्रमण, नगर निगम के साथ मिलकर चलाया अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को थाना कैंट पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने कैंट क्षेत्र में कार्रवाई की।

संयुक्त टीम ने आसपास के इलाके में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान सड़क किनारे रखे सामान, अस्थायी कब्जे और यातायात में बाधा बन रहे अवैध निर्माणों को हटाया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों को सार्वजनिक मार्गों पर दोबारा कब्जा न करने की सख्त चेतावनी दी।

Loading...

कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को अपनी दुकानों के सामने खड़ी खराब और अनुपयोगी गाड़ियों को हटाने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद यदि ये वाहन नहीं हटाए गए, तो संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

थाना कैंट प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि यह अभियान शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और आमजन को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए लगातार जारी रहेगा। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page