वाराणसी
नाबालिग को भगाने में सहयोगी गिरफ्तार
Loading...
Loading...
वाराणसी। चेतगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दीपक कुमार (44) निवासी छोटी मलदहिया को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लेबर कॉलोनी स्थित देशी शराब ठेका के पास से पकड़ा।
पुलिस के अनुसार 8 अप्रैल को दर्ज मामले में जांच के दौरान आरोपी की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी कर कार्रवाई की गई। यह पूरी कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।
Loading...
गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक संदीप कुमार सिंह और कांस्टेबल पुनीत कुमार की टीम शामिल रही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Continue Reading
