Connect with us

गाजीपुर

उपनिरीक्षक धनंजय मिश्रा ने बस चालक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। गाजीपुर वाराणसी फोरलेन पर नैसारा कट के पास गुरुवार को टुरिस्ट बस की हुई दुर्घटना ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया। केन्द्र सरकार केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रतापराव गणपतराव ने जनपद के जिलाधिकारी व कप्तान से दूसरे दिन भी घायलों की जानकारी लेते रहें।

नैसारे में हुई दुर्घटना के एक चश्मदीद नंदगंज बाजार निवासी दीपक जायसवाल ने बताया कि मैं घटनास्थल पर पांच मिनट पहले साई धाम मैरेज हाल के पास अपनी पिकअप गाड़ी से उतरकर खड़ा था कि तभी जोरदार तेजी आवाज (टायर फटने) के साथ तेज धूलि का गुब्बार फैल गया और टूरिस्ट बस डिवाइडर से टकराकर कई बार पलटी मारते हुए गाजीपुर की तरफ मुंह करके सीधी खड़ी हो गयी। बस में तीर्थ यात्री जोर-जोर से चीखने चिल्लाने लगें। बस में तथा ऊपर रखा सामानों के साथ जूता चप्पल तथा मोबाइल सड़क पर चारों ओर बिखर गया। घटना के तुरंत बाद मैं अपने मोबाइल से 112,108, एम्बुलेंस , नंदगंज थाना, दमकल विभाग आदि को फोन करके सूचना देना शुरू कर दिया था। खड़ी बस के नीचे एक महिला मरणासन्न अवस्था में गिरी पड़ी थी।

नंदगंज में दुर्घटना का प्रत्यक्षदर्शी दीपक जायसवाल (मोबाइल से वार्ता करते हुए)

प्रत्यक्षदर्शी दीपक के अनुसार यात्री बस की गति काफी तेज थी। बस चालक को सम्भवतः झपकी आ गयी और बस दायें जाकर डिवाइडर कट से चक्का लगते से जोरदार आवाज के साथ फट गया और बस दूसरे पटरी की तरफ जाने लगी। तभी बस चालक बस को बांयी ओर लाने का प्रयास करते ही बस पुनः  डिवाइडर पर चढ़कर बांये पटरी पर कई बार पलटी मारकर सीधी खड़ी हो गयी। टायर फटने और बस के बार-बार पलटने से चारों ओर धूल ही धूल  फैल गया था। बस से चीखें आ रही थी। बचाव हेतु आसपास के लोगों के पहुंचने के दस मिनट के अंदर हीनंदगंज पुलिस टीम भी पहुंच कर बस में से फंसे यात्रियों को एम्बुलेंस द्वारा नंदगंज तथा गाजीपुर अस्पताल भेजना शुरू कर दिया था।

इस दुर्घटना में कुल 50 यात्रियों में महाराष्ट्र निवासी दो महिला सरस्वती ( 70) तथा अन्नपूर्णा (50)की मौत हो चुकी है। दो गम्भीर रूप से घायल सिद्धेश्वर बड़ुअप्पा (65) तथा नंदादेवी (54) तीर्थयात्री का इलाज अभी भी गाजीपुर अस्पताल में चल रहा है। शेष  लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी है।

गुरुवार की देर रात नंदगंज थाना के उपनिरीक्षक धनंजय मिश्रा ने थाना में टूरिस्ट बस चालक कुलदीप उपाध्याय निवासी छमऊना,थाना जंसा जिला वाराणसी के खिलाफ लापरवाही पूर्वक तथा तीव्र गति से गाड़ी चलाने से  नैसारा में डिवाइडर पर गाड़ी चढ़ा कर अनियंत्रित होकर के ई बार पलट गयी और यात्री घायल होने की  तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है। गाजीपुर में मामूली चोंट लगने वालों को अस्पताल से छुट्टी दे गयी है। वहीं दो गम्भीर घायलों की हालत में मामूली सुधार होने पर अब वाराणसी रेफर किया जायेगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page