Connect with us

गाजीपुर

तमंचा से मुनीब पर जान लेने की नीयत से हमलावरों ने किया फायर

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। थाना क्षेत्र के पहाड़पुर चौराहे पर बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने गिट्टी बालू की दुकान पर मौजूद मुनीब को मारपीट कर घायल कर एवं तमंचे से जान मारने की नीयत से फायर कर फरार हो गये । पुलिस ने घायल की तहरीर पर दो अज्ञातों हमलावरों के खिलाफ बुधवार की देर रात मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार रामपुरमांझा थाना क्षेत्र के तरांव गांव निवासी शोभनाथ यादव ने थाना में तहरीर दिया कि मैं बीते बुधवार की शाम पहाड़पुर चौराहा पर गिट्टी बालू की दुकान पर मौजूद था। वहाँ अचानक दो संदिग्ध व्यक्ति काले रंग की पल्सर गाड़ी से आये और जान से मारने की नीयत से असलहा लहराते हुए हमारे ऊपर फायर करना शुरू कर दिया। मौके पर रजई पासवान ग्राम तुरना व बृजेश की पत्नी प्रतिमा यादव मौजूद रहीं। मैं किसी तरह जान बचाकर भागा। इसी बीच दूसरा संदिग्ध हमलावर मुझसे उलझ गया। जिससे मेरे दाहिने हाथ की कलाई में चोट आ गयी।

Loading...

फायरिंग की आवाज सुनकर अगल-बगल के लोग दौड़े तब तक दोनों हमलावर असलहा लहराते  हुए बड़हारा तुरना मार्ग की तरफ भाग गये। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर  भारतीय न्याय संहिता 115(2) व 109 के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page