Connect with us

वाराणसी

महिला अधिवक्ता से बदसलूकी, मारपीट और धमकी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में महिला अधिवक्ता के साथ अभद्रता, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

न्यू कॉलोनी ककरमत्ता निवासी महिला अधिवक्ता अनिता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2024 में उन्होंने जलालीपट्टी निवासी विकास चतुर्वेदी को चार माह के लिए 1,71,500 रुपये ऑनलाइन उधार दिए थे, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी रकम वापस नहीं की गई। वर्ष 2025 में बीएलडब्ल्यू चौकी पर हुई पंचायत में गोकुल नगर कॉलोनी कंचनपुर निवासी सुभाष सिंह ने मध्यस्थता करते हुए जल्द भुगतान कराने का आश्वासन दिया था।

Loading...

आरोप है कि कुछ दिन पूर्व बीएलडब्ल्यू चौकी पर पुनः पंचायत हुई। चौकी से बाहर निकलते ही विकास चतुर्वेदी और सुभाष सिंह ने उनके साथ अभद्रता की, धक्का देकर गिरा दिया और मारपीट की। थाना प्रभारी अजयराज वर्मा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page