Connect with us

शिक्षा

महिला सशक्तीकरण और सरकारी योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

प्रयागराज (जयदेश)। हंडिया पी.जी. कॉलेज, हंडिया में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत सोमवार को महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में “महिला सशक्तीकरण एवं सरकारी योजनाएं” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन भूगोल विभाग द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक एवं सशक्त बनाना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष प्राचार्य प्रो. डॉ. विवेक पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाएं जैसे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना युवाओं और विशेषकर महिलाओं के सशक्तीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने छात्राओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।



मुख्य वक्ता डॉ. शैलेंद्र कुमार यादव ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के उद्देश्य, लाभ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा छात्र-छात्राओं को जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया। इस अवसर पर पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. रीता सिंह ने भी अपने विचार साझा करते हुए शिक्षा और जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला।

Advertisement

कार्यक्रम में भूगोल विभाग से डॉ. शिवशंकर, हिंदी विभाग से डॉ. प्रद्युम्न सिंह, शिक्षक-शिक्षा विभाग से डॉ. सोमेश नारायण सिंह एवं डॉ. लिपिका बोस, राजनीति विज्ञान विभाग से डॉ. अर्चना सिन्हा एवं महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय की 78 छात्राएं एवं 35 छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मिशन शक्ति फेज-5 की नोडल अधिकारी अंजली मोदनवाल एवं सह-समन्वयक डॉ. स्वांगी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम छात्राओं में जागरूकता, आत्मविश्वास एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ाने में सहायक सिद्ध हुआ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page