Connect with us

जौनपुर

ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, बाइक के उड़े परखच्चे

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जनपद के चंदवक थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वाराणसी–आजमगढ़ मार्ग पर मूर्खा गांव के पास सुबह करीब 8 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही जान चली गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेलर आजमगढ़ की ओर जा रहा था, जबकि बाइक सवार युवक वाराणसी की दिशा से आ रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दो हिस्सों में बंट गई और उसके परखच्चे दूर-दूर तक बिखर गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बजरंग नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से ट्रेलर को कनौरा ग्राम सभा के पास कब्जे में ले लिया। हालांकि, दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है। मामले की गहन जांच की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page