Connect with us

वाराणसी

मंगलसूत्र स्नेचिंग में चौकी इंचार्ज का असंवेदनशीलता का वीडियो वायरल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में बीते गुरुवार को पूर्णिमा के दिन शीतला धाम में दो से ज्यादा महिलाओं का चैन और मंगलसूत्र स्नेचिंग हुआ। जिस संबंध में शुक्रवार के दिन एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि शीतला धाम में महिला का मंगल सूत्र स्नेचिंग हुआ वह रो-बिलख रही है, तो वही दूसरी तरफ मौजूद मिर्जामुराद थाना के खजूरी चौकी इंचार्ज गणेश पटेल फोन पर बात करते हुए हंसते मुस्कराते हुए नजर आए। जो असंवेदनशीलता का चेहरा दर्शा रही है। ये चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार के दिन एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मिर्जामुराद थाना के खजूरी चौकी इंचार्ज गणेश पटेल प्रतापपुर स्थित मेले में ड्यूटी के दौरान फोन पर किसी से बात करते हुए हंस रहे थे, वहीं एक महिला का मंगलसूत्र स्नैचिंग हो जाता है। और महिला रोटी भी लगाते हुए कहती है कि मेरा मंगलसूत्र कोई काट ले गया।

Loading...

इस घटना में वहां दर्शन के लिए मौजूद दर्शनार्थियों ने एक महिला को पकड़ पिटाई करते पुलिस के हवाले कर दिया था। इस संबंध में मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद पाण्डेय ने बताया कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page