Connect with us

शिक्षा

UP College : हत्याकांड मामले पर छात्रों का धरना खत्म, जांच के लिए कमेटी गठित

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज में 20 मार्च को छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या के बाद प्राचार्य को हटाने की मांग को लेकर चल रहा छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त हो गया है। छात्र पिछले तीन दिनों से कॉलेज परिसर में धरना दे रहे थे और प्राचार्य पर असंवेदनशीलता का आरोप लगा रहे थे।

गुरुवार देर रात उदय प्रताप कॉलेज की प्रबंध समिति के सदस्य मनोज सिंह के आश्वासन के बाद छात्रों ने अपना धरना समाप्त करने का निर्णय लिया। छात्र नेता प्रतीक उपाध्याय ने बताया कि प्रबंध समिति के सदस्य मनोज सिंह, एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय और एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद यह फैसला लिया गया।

Loading...

छात्रों को भरोसा दिलाया गया है कि पूरे प्रकरण की जांच जिलाधिकारी द्वारा गठित कमेटी के माध्यम से चार सप्ताह के भीतर पूरी कर ली जाएगी। इस बीच प्राचार्य करीब एक सप्ताह के अवकाश पर रहेंगे।

छात्र नेताओं का कहना है कि उनकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकार कर लिया गया है, जिसके चलते धरना स्थगित किया गया। इस दौरान छात्र नेता सुधीर सिंह, शिवम सिंह, मनीष सिंह, अंशु, विवेक सहित कई छात्र मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page