सियासत
भाजपा स्थापना दिवस की तैयारी बैठक में सदर विधायक अंकुर राज तिवारी हुए शामिल
संतकबीरनगर। राष्ट्र सेवा और ‘अंत्योदय’ के संकल्प को समर्पित विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के आगामी स्थापना दिवस के निमित्त कार्यक्रमों की वृहद योजना-रचना हेतु जिला मुख्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सदर विधायक अंकुर राज तिवारी विशेष रूप से शामिल हुए।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष बहन नीतू सिंह, मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी, धनघटा विधायक गणेश चौहान एवं जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव सहित सभी सम्मानित ब्लॉक प्रमुखगणों की प्रेरक उपस्थिति रही।
माननीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूल मंत्र को लेकर पार्टी निरंतर जन-जन के विश्वास के साथ नई ऊंचाइयों को छू रही है। बैठक में आगामी स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक भव्य बनाने और संगठन को और अधिक सशक्त करने के विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। सभी से आह्वान किया गया कि मिलकर स्थापना दिवस को एक ऐतिहासिक उत्सव के रूप में मनाया जाए।
