Connect with us

वाराणसी

पुलिस ने दो घंटे में ढूंढी गुमशुदा बच्ची, परिजनों को सौंपा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के थाना सिगरा क्षेत्र में गुमशुदा हुई 9 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। इस सराहनीय कार्य के लिए परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताते हुए कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस की प्रशंसा की।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को थाना सिगरा में एक व्यक्ति द्वारा लिखित सूचना दी गई कि उसकी करीब 9 वर्ष की पुत्री घर के बाहर खेलते समय भटक कर कहीं चली गई और लापता हो गई। परिजनों द्वारा आसपास काफी तलाश करने के बावजूद बच्ची का कोई पता नहीं चल सका।

सूचना प्राप्त होते ही थाना सिगरा पुलिस सक्रिय हो गई और सब इंस्पेक्टर खुशबू उपाध्याय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। प्रभारी निरीक्षक सिगरा के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से बच्ची की तलाश शुरू की।

पुलिस की मुस्तैदी का परिणाम रहा कि गुमशुदगी की सूचना मिलने के मात्र दो घंटे के भीतर ही बच्ची को खोज लिया गया और सुरक्षित रूप से उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

बरामदगी के तहत एक गुमशुदा बालिका (उम्र करीब 09 वर्ष) को सकुशल बरामद किया गया। इस कार्यवाही में थाना सिगरा के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, सब इंस्पेक्टर खुशबू उपाध्याय, सब इंस्पेक्टर काजोल तथा कांस्टेबल रीमा की विशेष भूमिका रही।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page