Connect with us

वाराणसी

विद्युत शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल में लगी आग, दो बीघा जलकर राख

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के रखौना गांव में सोमवार को दिन में करीब तीन बजे बिजली के तार से निकली चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही देर में पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया।

ग्रामीणों की नजर पड़ते ही वे मौके पर दौड़ पड़े। खेत मालिक को सूचना देने के साथ ही आसपास के नलकूप व समरसेबल पंप चालू कर पाइप और बाल्टियों के सहारे घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया।

आग की इस घटना में रखौना निवासी नगीना यादव और श्याम लाल यादव की करीब दो बीघा गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, अन्यथा कई बीघा फसल जलकर नष्ट हो सकती थी। पीड़ित किसानों ने बताया कि फसल पूरी तरह तैयार थी और एक-दो दिन में कटाई होने वाली थी, लेकिन अचानक लगी आग ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।

सूचना पर मौके पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों के बीच से गुजर रहे बिजली के तारों में कई स्थानों पर जोड़ है। हवा चलने पर तार आपस में टकराते हैं, जिससे चिंगारी निकलती है और इसी कारण आग लगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page