Connect with us

चन्दौली

सदलपुरा काली मंदिर पर गरजा कांग्रेस का संदेश, ‘नफरत के खिलाफ एकजुटता’ का आह्वान

Published

on

Loading...
Loading...

पीडीडीयू नगर (चंदौली)। जिला कांग्रेस सेवादल चंदौली द्वारा रविवार को सुबह 10 बजे जिला मुख्य संगठक दशरथ सिंह चौहान के नेतृत्व में सदलपुरा काली मंदिर के पास ध्वज वंदन का कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व अध्यापक घुरभारी चौहान ने ध्वज वंदन किया। उसके उपरांत रवि मिलन का कार्यक्रम किया गया।

मुख्य अतिथि घुरभारी चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भारत की आजादी के लिए लड़ाई लङी, देश को आगे बढाने का काम किया वही आज सत्ता में बैठे लोगो द्वारा नफरत, अन्याय, और अत्याचार को बढावा दिया जा रहा है। मुख्य संगठक दशरथ सिंह चौहान ने कहा कि हमे साथ मिलकर कांग्रेस की सोच और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। सभी को सामाजिक न्याय दिलाकर खुशहाल हिंदुस्तान बनाना है।

Loading...

कार्यक्रम में मुख्यरूप से दशरथ सिंह चौहान,घुरभारी चौहान, अनवर सादात, प्रमोद मौर्य,नियाज अहमद,सलीम उर्फ पप्पू,अजीत गिरी,गुलाम गौस,विवेकानंद,रामेन्द्र चौहान,विजय चौहान, नखङू यादव,राजकुमार भारतीय,लचछू राम भारती,G P राम,शिवकुमार यादव, सुनील यादव, प्रदीप चौहान,किशन, लक्ष्मीना देवी,पुनवासी चौहान,छोवा लाल चौहान,मुसई बिंद राजेश यादव,उजाला चौहान, दिनेेश चौहान, शिवकुमार चौहान, छेदी चौहान, सुनीता चौहान,जानवी चौहान, अमन चौहान,राजकुमार चौहान,नन्दलाल भारती, सुधीर कुमार,अरविंद आदि लोग उपस्थित थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page