Connect with us

चन्दौली

उपकार इंस्टिट्यूट में फ्रेशर्स का जोरदार स्वागत, छात्रों ने बिखेरा जलवा

Published

on

Loading...
Loading...

पीडीडीयू नगर (चंदौली)। सुंदरपुर नरिया के उपकार इंस्टिट्यूट में फ्रेशर पार्टी 2026 समारोह का भव्य आयोजन किया गया इस  फ्रेशर पार्टी का थीम था आरोह 2026। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) की डायरेक्टर प्रोफेसर डॉक्टर एस एन शंखवार रहे विशिष्ट अतिथि बीजेपी के प्रांतीय अध्यक्ष दिलीप पटेल तथा औराई विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक पूर्व मंत्री दीनानाथ भास्कर रहे।

Loading...

कार्यक्रम के दौरान पूर्वाचल के प्रसिद्ध कैंसर सर्जन डॉक्टर स्वप्निल पटेल हेल्थ स्कैन डायग्नोस्टिक सेंटर की डायरेक्टर डॉक्टर रश्मि सिंह एवं रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर सिम्मी सिंह ने शिरकत किया अतिथियों ने नए सत्र के स्वागत समारोह में छात्र-छात्राओं के  उज्जवल भविष्य की कामना के साथ आशीर्वाद दिया। उपकार फाउंडेशन की डायरेक्टर डॉक्टर ममता पटेल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर ए स जे  पटेल ने की तथा धन्यवाद ज्ञापन मैनेजिंग डायरेक्टर स्नेहल पटेल ने किया इस दौरान नर्सिंग के स्टूडेंट द्वारा रंगारंग कलाकार कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया एवं छात्र-छात्राओं के बीच उत्साह का माहौल बना रहा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page