Connect with us

गोरखपुर

नंदी फाउंडेशन और महिंद्रा के सहयोग से रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी), गोरखपुर के कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा नंदी फाउंडेशन एवं महिंद्रा के सहयोग से छह दिवसीय “रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम (Employability Skill Training Programme)” का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर में ऑफलाइन मोड में आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 32 छात्रों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंतर्गत महिंद्रा द्वारा नियुक्त विशेषज्ञ प्रशिक्षक राजकमल मिश्रा ने विद्यार्थियों को तकनीकी एवं प्रायोगिक (हैंड्स-ऑन) प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग उन्मुख अनुभव प्रदान करना, उनके तकनीकी एवं प्रायोगिक कौशल का विकास करना, शिक्षा एवं उद्योग के बीच अंतर को कम करना तथा उनकी रोजगार क्षमता को बढ़ाना था।

Loading...

इस दौरान विशेषज्ञ द्वारा विभिन्न तकनीकी विषयों पर व्याख्यान एवं प्रायोगिक सत्र आयोजित किए गए, जिससे छात्रों को उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं की समझ प्राप्त हुई। कार्यक्रम के अंत में छात्रों का मूल्यांकन पाँच प्रमुख मानकों प्रस्तुति, उपस्थिति, सौंपे गए कार्य (जैसे योग, रिज़्यूमे निर्माण आदि), प्री एवं पोस्ट परीक्षा तथा अनुशासन (ड्रेस, कक्षा व्यवहार एवं समयपालन) के आधार पर किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. स्वप्निता श्रीवास्तवा, डॉ. विपुल नारायण एवं डॉ. सत्य प्रकाश यादव के समन्वय में संपन्न हुआ तथा विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ, जिससे उनके तकनीकी ज्ञान, व्यावहारिक दक्षता एवं करियर विकास में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई तथा यह विश्वविद्यालय के उद्योग-शिक्षा समन्वय को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page