गाजीपुर
निजी स्कूलों की मनमानी, स्कूल से ही किताब व यूनिफॉर्म खरीदने का दबाव, आर्थिक शोषण से अभिभावक परेशान
जमानियां (गाजीपुर) जयदेश। क्षेत्र के प्रमुख निजी स्कूलों में शिक्षा की आड़ में किताबों के नाम पर मोटा मुनाफा काम रहे हैं। जिससे अभिभावक परेशान है। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन द्वारा उन्हें स्कूल से किताब खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। जहां किताबों के दाम बाजार दर से दोगुने रेट पर दिया जा रहा है। जमानिया क्षेत्र में दर्जनों सीबीएसई बोर्ड आधारित विद्यालय चल रहे हैं। तथा सभी की स्थिति यही बना हुआ है। क्या शिक्षा विभाग के अधिकारीयों को इसकी जानकारी नहीं है।या जानबूझकर अनभिज्ञ बने हुए हैं।

क्या है मामला ?
जमानियां स्थित सत्यम् इन्टरनेशनल स्कूल से बच्चे के अभिभावक ने नाम न छापने के शर्त पर बताया कि मनमाने ढंग से स्कूल प्रशासन द्वारा स्कूल में ही किताबों को बाजार रेट से डबल रेट पर खरीदना पड़ रहा है। जिससे हम अभिभावकों का आर्थिक शोषण हो रहा है। प्रशासन द्वारा बार-बार सख्त निर्देश दिए जाने के बावजूद स्कूल मालिक कमीशन के चक्कर में अपनी मनमानी कर रहे हैं।
प्रशासन की चेतावनी :- शिक्षा अधिकारी गाजीपुर ने बताया की अगर अभिभावकों की शिकायत सच पाई गई तो उनके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। नियम अनुसार स्कूल किसी भी दूकान या स्कूल से ही किताब खरीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकते।
