गाजीपुर
चोरी की मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को दो युवकों को चोरी के मोटरसाइकिल संग गिरफ्तार कर संबंधित धारा में चालान कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक रमेश कुमार पहलावनपुर पुलिया पर गश्त में मौजूद थे। तभी मुखबिर ने बताया कि दो व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल से पिपरही, बडहरा गांव के तरफ के रास्ते से सम्मनपुर गांव की तरफ नहर की पुलिया से होते हुए थोड़ी ही देर में आने वाले है। यदि जल्दी किया जाए तो पकड़े जा सकते है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बडहरा गांव के तरफ के रास्ते से सम्मनपुर गांव की नहर की पुलिया से एक मोटरसाइकिल पिपरही, बड़हरा गाँव के रास्ते की तरफ से आती हुई दिखाई दी। मुखबिर के द्वारा बताए गए जगह से दो युवकों को घेर कर मोटरसाइकिल संग पकड़ लिए। पूछताछ में चालक ने अपना नाम पता मंजीत कुमार निवासी ग्राम कुर्बान सराय थाना नंदगंज व पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम पता कृष्णा कुमार निवासी ग्राम सलेमपुर थाना नंदगंज बताया।
पकड़े गये दोनों व्यक्तियो से भागने का कारण पूछा गया तो दोनो ने बारी-बारी से व एक साथ बताए की साहब हम दोनों ने इस मोटरसाइकिल हीरों स्पलेंडर प्लस को बीते 12 मार्च को कस्बा नंदगंज के धरवां सोहराब बाबा मजार के पास से दोपहर में चुराया था। भय की वजह से भाग रहे थे।
